Trending

Jaunpur : जमुनीपुर में खून की कहानी का अन्त

टीम संचार सेतु

अनुपम मौर्य @ बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार को युवक की निर्मम हत्या से फैली सनसनी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने इस जघन्य वारदात में संलिप्त 4 अभियुक्तों व 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल किया।

क्या था मामला
विदित हो कि रविवार सुबह जमुनीपुर गांव निवासी शुभम शुक्ला (22 वर्ष) पुत्र राजेश शुक्ला का खून से लथपथ शव घर से करीब 500 मीटर दूर मंगरमू रोड किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई थी। सीने व पेट पर कई वार के निशान मिले थे। गंभीर रूप से घायल शुभम जान बचाने के लिए घर की ओर भागा लेकिन कुछ दूरी पर ही झाड़ियों में गिरकर दम तोड़ दिया।

प्रेम प्रसंग व आपसी विवाद बना कारण
पुलिस के अनुसार थाने में पंजीकृत धारा 191(2), 191(3), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त विकास यादव (19), सचिन पटेल (20), अनुज पटेल (18), सुमित उर्फ छोटू पटेल तथा एक बाल अपचारी को शनिवार सुबह रसूलहा भीटा के पास से गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय जौनपुर भेजा गया। अभियुक्तों के अनुसार प्रेम प्रसंग एवं आपसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
विकास यादव पुत्र सुबाष चंद्र यादव निवासी मंगरमू, सचिन पटेल पुत्र रमेश पटेल निवासी रसूलहा, अनुज पटेल पुत्र विजय पटेल निवासी पुरईपुर, सुमित उर्फ छोटू पटेल पुत्र सुरेंद्र पटेल निवासी रसूलहा सहित एक बाल अपचारी पकड़ा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त विकास यादव पर पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश सिंह, उपनिरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अजय तिवारी, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र पटेल, हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल यादुवेन्द्र यादव, कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!