Trending

Jaunpur News : ​मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक में हुई जहां उन्होंने पाया कि कुल 6226 आवेदनों के सापेक्ष 3167 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए हैं जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया। जनपद के लीड बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपेक्षित प्रगति न किए जाने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने के निर्देश दिया और एसबीआई के द्वारा अच्छा कार्य करने पर प्रसंशा किया।
जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों एवं शाखा प्रबंधकों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए बैंकों को अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिन बैंकों एवं शाखा प्रबंधकों द्वारा योजना के अंतर्गत ऋण वितरण हेतु प्रभावी कार्य नहीं किया जा रहा है, उन्हें चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि वे शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी बैंक एवं सभी शाखाएं सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें।
सुशासन सप्ताह के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही योजना की निरंतर समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों को भी योजना के अंतर्गत ऋण वितरण में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, उपायुक्त उद्योग सन्दीप कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!