Trending

Jaunpur News : ​चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने जनपद में चकबंदी प्रक्रियाधीन 97 गांवों की चकबंदी अधिकारीवार विस्तृत समीक्षा की किया। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से धारा-9 से संबंधित आपत्तियों के निस्तारण हेतु गांव में कैंप लगाकर समयबद्ध कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि चकबंदी कार्यों में अनावश्यक विलंब न करें तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रगति में तेजी लायें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, उप संचालक चकबंदी रामकिशोर, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शैलेश पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!