Trending

Jaunpur News : तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने जरूरतमन्दों को दिया कम्बल

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार @ केराकत, शासन के निर्देश के क्रम में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने स्थानीय तहसील में जनसुनवाई के पश्चात जरुरतमंदों में कंबल वितरित किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर अलाव जलाए जा रहे हैं तथा कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है।जरुरतमंद वहां ठहर सकते है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा एवं समय-समय पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो।
उन्होंने आमजन से अपील किया कि ठण्ड में घर के अन्दर सुरक्षित रहें जब तक बहुत आवश्यक न हो तब तक घर से बाहर न निकले। ठण्ड से बचाव हेतु शरीर पर उपयुक्त ऊनी कपड़े पहने, बाहर निकलते समय सिर, चेहरे, हाथ एवं पैर को गर्म कपड़े से ढकें, शरीर को गर्म रखने हेतु गर्म पेय पदार्थों एवं पौष्टिक आहार का सेवन करे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!