Trending

Jaunpur News : ​नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का ब्लाक में हुआ जोरदार स्वागत

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का विकास खण्ड शाहगंज सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पहुँचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता, व्यापारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष के काफिले के ब्लाक में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र, बुकें और स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये।
स्वागत के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री प्रजापति ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएँगे। उनका प्राथमिक लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना रहेगा। जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देना, संगठनात्मक गतिविधियों में पारदर्शिता रखना और सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी कार्यशैली का आधार होगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे शीघ्र ही जिले के जहाँ वे संगठन की स्थिति की समीक्षा कर आगामी कार्यक्रमों की रूप—रेखा तय करेंगे। कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता के बल पर पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष को शुभकामना देते हुये विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।
पूरे कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच सम्पन्न हुये इस आयोजन ने ब्लॉक मुख्यालय में दिन भर राजनीतिक सरगर्मी बनाये रखी। इस अवसर पर विनय सिंह, सुशील सिंह, रिन्कू सिंह, विजय कश्यप, रूपेश गुप्ता मोनू, एडवोकेट कुसुम सिंह, गभिरन मण्डल अजय यादव, मण्डल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा, सभासद अमित सोनकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में विजय सिंह विद्यार्थी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!