शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग—अलग स्थानों पर जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले शांति भंग में चालान भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मड़वा मोहिद्दीनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पूनम पत्नी धनश्याम गौतम, निर्मला पत्नी सभाजीत गौतम, मीरा पत्नी गजानंद गौतम व पुरानी बाजार निवासी ज्ञानचंद पुत्र राम अवध को कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
Jaunpur News : मारपीट में चार लोग किये गये गिरफ्तार
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق