Jaunpur News : ​एसपी के आदेश पर चला वाहनों का चेकिंग अभियान

बीके सिंह, जफराबाद, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक 4 पहिया वाहनों को सीज करते हुये लगभग 6 दर्जन वाहनों का चालान किया गया। देखा गया कि एसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मयफोर्स थाना गेट के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाये। अभियान के दौरान कई वाहनों पर लगाया गया ब्लैक फ़िल्म उतरवाया गया। साथ ही वाहनों की डिग्गी चेक की गयी। कई वाहनों को कागजात के अभाव में सीज किया गया। 65 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस के इस अभियान के दौरान हड़कम्प मचा रहा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم