Jaunpur News : ​मड़हे में लगी आग से 8 बकरियां जलीं, एक व्यक्ति झुलसा

बीके सिंह, सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के परियावां गांव में शुक्रवार की रात मड़हे में लगी आग से 8 बकरियों की जलकर मौत हो गयी। बकरियों को बचाने में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से झुलस गया। उक्त गांव निवासी राजेन्द्र राजभर ने रात को अपनी बकरियों को मड़हे में बांधकर घर मे लेटा था तभी अचानक मड़हे में आग की लपटें निकलने लगी। वह भागकर मड़हे में बंधी बकरियों को खोलने का प्रयास करने लगा। कुछ बकरियों को खोलने में वह झुलस गया। गांव के लोगों के आग बुझाते बुझाते 8 बकरियां जल गयीं। उनकी मौत हो गयी। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। अब गरीब राजेन्द्र अपने इस नुकसान से काफी सदमे में पहुंच गया है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم