Trending

Jaunpur News : ​हाथी घोड़े और गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

टीम संचार सेतु
खुटहन, जौनपुर। उसरौली गांव में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व बुधवार को हाथी घोड़े और गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 108 कन्याओं ने सिर पर कलश रख पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद पुनः उसी स्थल पर पहुंची। जहां यात्रा का समापन कर दिया गया। यात्रा से पूर्व यज्ञाचार्य पंडित रामकुमार,अजय जी महराज, अंकित शुक्ल शशि प्रकाश व पंडित विनय प्रकाश ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया।
विद्वत जनों ने यात्रा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलश और नारी दोनों शक्ति का प्रतीक हैं। संयोग से दोनों का एक साथ दर्शन मिल जाने से कई तीर्थों के समान पुण्य अर्जित हो जाता है। कहा कि यात्रा में शामिल भक्तों को अपने ईष्ट का स्मरण करते हुए कदम बढ़ाते रहना चाहिए। आगे कहा कि कलश यात्रा किसी महान धार्मिक आयोजन की पूर्व सूचना भी मानी जाती है। इस मौके पर संतराज मिश्रा, गजराज मिश्रा, हंसराज, बिन्द्रा मिश्रा, प्रवीण, आदेश मिश्रा रिंकू, नरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे। आयोजक राजन मिश्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!