Trending

Jaunpur News : शाहगंज पुलिस ने 17 लोगों को शान्ति भंग में किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्तियों (पुरुष/महिला) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के विरुद्ध बी.एन.एस.एस. की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार लोगों में विनोद, विशाल, विकास, निखिल, नेहाल मौर्या (सभी निवासी शाह पंजा), प्रियांशु (शेखवलिया), नर्मदा देवी, कुसुम, प्रमिला, शिल्पा (बकुची नेवादा), कमल नयन (गौसपुर), आकाश मोदनवाल (बड़ागांव), सौरभ यादव (खनुवाई), दीपक मिश्रा (अलीगंज), रामनयन चौरसिया (भादी खास), भानु प्रकाश मिश्रा तथा ओम प्रकाश मिश्रा (अलीगंज) शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय सिंह, सुरेश चंद्र सरोज, आनंद प्रजापति, अजय सिंह, सुभाष गिरी एवं पुलिस बल शामिल रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!