Jaunpur News : ​शकुन्तला सेन्ट्रल एकेडमी में मनाया गया दीपावली उत्सव

जौनपुर। शकुन्तला सेन्ट्रल एकेडमी (अम्बेडकर तिराहा के पास) सिविल लाइन्स में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाया गया। सभी बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में सजे एक—दूसरे से अपनी खुशियों बाँट रहे थे। अलग-अलग वर्ग से दीया सजाओ, कैंडिल सजाओ, ग्रिटिंग कार्ड, कागज कोलाज जैसी गतिविधियों करायी गयी। सभी बच्चों ने अनार फुलझडियां जलायीं। सभी बहुत खुश और उत्साहित दिख रहे थे। दीपोत्सव में सभी अध्यापक सामूहिक रूप से शामिल हुये। इस मौके पर निदेशक अवनीश शुक्ला ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक समूह को दीपावली की बधाई दिया। वहीं उप प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव ने दीपावली त्योहार का कारण एवं महत्व को बताया कि त्योहार हमारे जीवन में नया उत्साह उभंग और पारस्पारिक सद्‌भावना का भाव उत्पंन करते हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सम्पन्नता एवं समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post