Trending

Jaunpur News : ​अनियंत्रित ट्राली ट्रैक्टर ने बिजली पोल में मारी टक्कर

टीम संचार सेतु

धर्मापुर, जौनपुर। जौनपुर—केराकत पर स्थित धर्मापुर बाजार में एक तेज रफ्तार ट्राली ट्रैक्टर ने बिजली के पोल पर टक्कर मार दिया। टक्कर तेज होने के कारण बिजली पोल और एलटी तार टूट गया। मुफ्तीगंज के तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली जौनपुर—केराकत सड़क पर धर्मापुर बाजार में लगे बिजली के पोल में तेज टक्कर मार दिया। टक्कर तेज होने के कारण बिजली का पोल और एलटी तार टूट गया। वहीं मुख्य मार्ग पर गुजरने वाले वाहन चालक बाल-बाल बच गये। स्थानीय बाजार के लोगों ने इस मामले की सूचना क्षेत्रीय विधायक जगदीश नारायण राय को दिया। विधायक श्री राय ने बिजली निगम के एक्सईएन वीके सिंह को नया बिजली पोल लगवाने के लिए कहा जिस पर बिजली विभाग द्वारा उक्त पोल के स्थान पर नया बिजली का पोल लगवा दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!