Trending

Jaunpur News : ​ ​नगर उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न, कई अहम बिन्दुओं पर हुई चर्चा

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गोपाल मंदिर, पुराना चौक पर सम्पन्न हुई। अध्यक्ष अर्पित जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के बहिष्कार को लेकर भी व्यापारी बंधुओं ने अपने सुझाव रखे।
बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पदाधिकारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र व परिचय पत्र वितरित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने संगठन की मजबूती एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही संरक्षक अनिल मोदनवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह को विशाल स्तर पर कराया जाय जहां बड़ी संख्या में उपस्थित होकर व्यापारी अपनी एकता का परिचय दें।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, महामंत्री सौरभ सेठ, प्रशान्त जायसवाल, सचिन वर्मा, इरशाद अहमद, धीरज जायसवाल, निर्भय जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!