Trending

Jaunpur News : भगवान राम के पदचिह्नों पर चलकर ही समाज एवं देश को किया जा सकता है मजबूत: श्रीकृष्ण

टीम संचार सेतु

खुटहन, जौनपुर। भगवान रामचंद्र के आदर्श एवं पदचिन्हों पर चलकर ही समाज और देश को मजबूत किया जा सकता है। उक्त बातें आदर्श राम लीला समिति शेरपुर खुटहन के छठवें दिन का उद्घाटन कर रहे प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाण्डेय उर्फ बड़कऊ ने कही। इसके पहले उनके पहुंचने पर आयोजन समिति ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शशांक तिवारी, प्रदीप यादव, महाबली मिश्रा, बदलू तिवारी, राजेश पाण्डेय, ब्रजेश उपाध्याय, राहुल तिवारी, परमेन्द्र तिवारी, चंदन, हीरालाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!