Trending

Jaunpur News : ​चौकियां धाम में किया जा रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

टीम संचार सेतु

चौकियां धाम, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान "मिशन शक्ति" के पांचवें चरण के अंतर्गत शारदीय नवरात्र पर प्रदेश के 25 शक्तिपीठ स्थलों देवी मंदिरों के अंतर्गत में मां शीतला चौकियां धाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है जिसके क्रम में संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा जनपद में मां शीतला चौकियां धाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्कृति विभाग के पंजीकृत गायक राहुल पाठक, सुदामा सहित अन्य कलाकारों द्वारा नवरात्रि पर देवी गीत प्रस्तुत किया गया। संस्कृति विभाग द्वारा उक्त कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु रामनरेश पाल क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी वाराणसी को संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!