Jaunpur News : ​बेलवां में पुलिस बूथ का हुआ उद्घाटन

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलवां में पुलिस बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं ने किया जहां तमाम लोग उपस्थित रहे। बताते चलें कि शासन की मंशा है कि लोगों को तत्काल न्याय मिले। कम समय में लोगों तक पुलिस की उपस्थिति हो और अपराधियों में भय व्याप्त रहे। इस दृष्टिकोण से जगह—जगह पुलिस बूथ का खुलना अत्यंत आवश्यक था। उक्त बातें क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेन्द्र सिंह ने कोतवाली मड़ियाहूं के अन्तर्गत बेलवा बाजार में पुलिस बूथ के उद्घाटन के दौरान कही। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली, भाजपा नेता राजकृष्ण शर्मा, सुरेन्द्र पाठक, जिलेदार चौहान, मनोज यादव, संजीव गुप्ता, रणजीत यादव, सरोज सिंह, राजकुमार जायसवाल, सत्य नारायण गुप्ता, सुमित चौरसिया, मधुर पाठक, पुरोहित कृष्णा मिश्रा, हल्का एसआई सुदर्शन यादव, हल्का‌ आरक्षी रामजी यादव, लाल बहादुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم