Trending

Jaunpur News : ​लायन्स क्लब रायल ने आयोजित किया तीजोत्सव

टीम संचार सेतु

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर रायल की महिला शाखा द्वारा नगर के ओलन्दगंज स्थित एक होटल में तीजोत्सव का कार्यक्रम हुआ जहां क्लब की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। निर्णायक मंडल के रूप में डा. अमृता टण्डन व शाहगंज से पधारीं खुशबू जायसवाल की उपस्थिति में क्लब की महिलाओं ने गीत, संगीत, नृत्य, भजन, कीर्तन, गेम्स इत्यादि के माध्यम से जमकर धमाल मचाया।
इस मौके पर डा. अमृता टण्डन ने कहा कि तीज का पर्व पति—पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी सम्बधों को प्रगाढ़ करता है। वहीं खुशबू जायसवाल ने कहा कि यह पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्लब की प्रथम महिला विभा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं यह निराजल व्रत पति के लम्बी उम्र के लिए रखती हैं। संस्थापक प्रथम महिला प्रीति गुप्ता ने कहा कि आस्था, प्रेम और सौंदर्य के इस त्यौहार को लेकर सभी महिलाएं उत्साहित रहती हैं।
वहीं निवर्तमान प्रथम महिला रेनू बैंकर ने कहा कि तीज पर्व भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यह व्रत रखा था। कार्यक्रम को बेहद आकर्षक बनाने में प्रोग्राम डायरेक्टर्स प्रगति कसौधन एवं निहारिका बरनवाल ने अपनी रचनात्मक सोच, जोश और उत्साह का पूरा समन्वय किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें तीज क्वीन का खिताब शिल्पी साहू ने हासिल किया। वहीं श्वेता साहू व ममता साहू‌ ने प्रथम और द्वितीय रनरअप का‌ खिताब वोटिंग के माध्यम से हासिल किया।
क्लब अध्यक्ष संजीव साहू ने सभी महिलाओं को तीज की बधाई देते हुये विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ में सभी को सुहाग की पोटली भी भेंट किया। संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, लेडी कोआर्डिनेटर रीता कश्यप, राजकुमार कश्यप, अजय सोनकर, राजेश किशोर, विष्णु गौड़, रसाल बरनवाल, अजय मोदनवाल, विनोद अग्रहरि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
इस अवसर पर दीपशिखा चौरसिया, एकता गुप्ता, सोनम अग्रहरि, प्रियंका गुप्ता, कविता साहू, रूपा गुप्ता, अंशू ‌श्रीवास्तव, गुंजन अग्रहरि, श्रृद्धा जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, रुपाली सोनी, लक्ष्मी मोदनवाल, मीनाक्षी प्रधान, पूजा प्रधान, एकता गुप्ता, अस्मिता गुप्ता, प्रिया साहू, एकता गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!