Trending

Jaunpur News : ​ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में 33 खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

टीम संचार सेतु

जौनपुर। शहर के रूहट्टा में संचालित सिद्धि अकादमी में रविवार की सुबह करीब 10 बजे ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट का आयोजन हुआ। इस दौरान 33 खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों में गजब का उत्साह भी देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुये विभिन्न बेल्ट ग्रेड की परीक्षाएं दीं।
इस मौके पर सिद्धि अकादमी की प्रबंधक श्वेता सिंह ने बताया कि ताइक्वांडो का वास्तविक अर्थ है- शरीर की शक्ति, मन का संतुलन और जीवन में सफलता है। समस्त परीक्षाएं जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अरविंद सिंह, प्रबंधक शिवाली सिंह एवं कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज मानव की देख—रेख में हुईं।
इस अवसर पर सत्यदेव सिंह, कोच शिवम कौशिक, कोच पीयूष राज शर्मा, मीडिया प्रभारी आनंद जी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!