Jaunpur News : ​राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

बदलापुर, जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के मण्डल अध्यक्ष मोती लाल सोनी एवं मीडिया प्रभारी प्रेम शर्मा क्षेत्र के बदलापुर खुर्द में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों को प्रोत्साहित करना एवं संगठन में सभी को एकजुट होना और उनकी रक्षा हेतु विभिन्न आयोगों के बीच तालमेल एवं संगठन को बढ़ाना था।
समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल रहे जिन्होंने विभिन्न आयोगों के बीच सहयोगात्मक कामकाज के महत्व पर जोर दिया। साथ ही नियमित अंतराल पर वैधानिक पूर्ण आयोग के सदस्यों की संयुक्त बैठकें आयोजित करने और मामलों के लिये सभी आयोगों की वेबसाइटों को हाइपरलिंक करने हेतु एक तंत्र बनाने का सुझाव दिया। समारोह में उपस्थित कुछ लोगों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर मुख्य अधिकारी से सम्पर्क सूत्र द्वारा अवगत कराया।
जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने समाज के सभी वर्गों तक विविध कल्याणकारी योजनाओं का पहुंचना सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया। देश के अनूठे संस्थागत मानवाधिकार संरक्षण ढांचे का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इस बात पर जोर दिया कि इन संस्थाओं के बीच इस तरह की बातचीत मानवाधिकारों के प्रमुख मुद्दों पर एक साझा मंच बनाने और पीड़ितों को सामूहिक रूप से त्वरित राहत सुनिश्चित कराने की दृष्टि से उपयोगी है।
कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र चौहान ने किया। वहीं ब्लाक अध्यक्ष मोती लाल सोनी ने समस्त आगंतुकों का धन्यवाद अर्पित करते हुये कहा कि जहां भी हमारी जरूरत होगी, हम हमेशा मौजूद रहेंगे।
समारोह में प्रदीप उपाध्याय (जिला उपाध्यक्ष), सनी उपाध्याय (जिला प्रभारी), मनीष सिंह (ब्लाक संगठन प्रभारी), रोहित शर्मा (नगर सचिव), संतोष शर्मा (नगर संचालन प्रभारी), चंद्रेश जायसवाल (जिला संचालन प्रभारी), राज जायसवाल (जिला संरक्षक), जय प्रकाश यादव (ब्लाक सचिव), सुनील कश्यप (जिला उपसचिव), अखिलेश अग्रहरि (नगर मीडिया प्रभारी), अलख निरंजन गौतम (ब्लाक अध्यक्ष), अंकित मौर्य (जिला महामंत्री), मुहम्मद अली, उत्कर्ष गुप्ता, राजेश यादव, गौरव सिंह, समृद्ध यादव, प्रितेश सिंह के अलावा मोती लाल सोनी (ब्लाक अध्यक्ष), अरूण सोनी (सचिव), मुंशी रजा (संरक्षक), राज बहादुर यादव (महासचिव), विष्णु जायसवाल (संगठन मंत्री), डा गामा प्रसाद (संगठन प्रभारी), संजय मौर्य (संचालन प्रभारी), अरविन्द प्रजापति (महामंत्री), विजय नाथ पांडेय (उपाध्यक्ष), राकेश यादव (संयोजक), विनय यादव, शिव कुमार यादव, विनोद शुक्ला, मारकंडेय चौहान, गुप्तेश्वर नाथ शुक्ला, अखिलेश चन्द्र शुक्ला, वीरेन्द्र यादव फौजी आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post