Jaunpur News : लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने सैनिकों संग मनाया रक्षाबन्धन

देश की सीमा पर तैनात वीर जवानों को भेजी राखी
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने सैनिकों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाते हुये देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को राखियां भेजकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। क्लब द्वारा 98 बटालियन एनसीसी आफिस प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सैनिकों को यह एहसास दिलाना है कि देशवासी उनके बलिदान को सम्मान के साथ याद रखते हैं। लायन्स क्लब की महिलाओं ने वीर जवानों की कलाई पर राखी बांध उनके दीर्घायु, उनकी सुरक्षा और कुशलता की कामना किया। वहीं जवानों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प जताया और कहा कि सीमाओं के साथ ही बहनों की रक्षा के लिए वह लोग तैयार हैं। वीर जवान बहनों की रक्षा के लिये हर चुनौती से निपटने के लिये तत्पर रहते हैं।
इस मौके पर कर्नल आलोक सिंह धर्मराज कमांडेंट ने इस भावनात्मक पहल की सराहना करते हुये इसे देशवासियों के स्नेह और एकजुटता का प्रतीक बताया। डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि हमारे देश के सैनिक हर दिन अपनी जान की बाजी लगाकर हमें सुरक्षित रखते हैं। ज्योति कपूर ने कहा कि "रक्षाबंधन का पर्व हमारे सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। सूबेदार मेजर कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि सैनिकों के साथ रक्षा बंधन मनाना, देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाता है और यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जब नागरिक अपने सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं।
इसके पहले संस्थाध्यक्ष राजेश राज गुप्ता ने लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव योगेश साहू, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, पूजा त्रिपाठी, हेमा श्रीवास्तव, रविन्द्र कालरा, प्रीति गुप्ता, रविन्द्र कौर, डॉ प्रकाशनी अग्रहरी, आरूषी मौर्य, सूबेदार नेहाल सिंह थापा, सुबेदार बलवीर सिंह, नायब सुबेदार प्रदीप बरिहा, परमजीत सिंह, रामकुमार साहू, डॉ सुशील अग्रहरी, वीरेंद्र मौर्य सहित तमाम सैनिक उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post