Trending

Jaunpur News : ​नेवढ़िया में हुई लूट में पुलिस ने 3 शातिरों को किया गिरफ्तार, नगदी समेत कई तमंचा बरामद

टीम संचार सेतु

नेवढ़िया, जौनपुर। नेवढ़िया, मड़ियाहूं, बरसठी स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने नेवढ़िया अन्तर्गत बराई गांव में हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए तीन शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। लुटेरों के कब्जे से नकदी 8,46,600 रुपया, 2 तमंचा, 2 जिन्दा व 2 मिस कारतूस, लुटी गई मोबाइल व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया। पिछले 31 जुलाई को नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सीतमसराय स्थित वक्रांगी केन्द्र संचालक को अपाची मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश अज्ञात लुटेरों ने बैग में रखा 9,27000 रुपया, एक ओप्पो मोबाइल, चेक बुक व एटीएम स्वाइप मशीन लूटकर फरार हो गये।
इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं की देख—रेख में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। 5 अगस्त को सूचना पर मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को होरैया गेट स्थित पुलिया के पास समय करीब 4.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त भागने का प्रयास किये लेकिन मोटरसाइकिल फिसलने से तीनों बदमाश गिर गए और चोटे आई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर नाम पता पूछा। इसमें अरविन्द राजभर उर्फ मंगनू उर्फ करन पुत्र स्व. मेवा लाल राजभर ग्राम जयरामपुर थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर, राजन राजभर उर्फ बड़कू पुत्र बलिराम राजभर ग्राम हरसोस थाना जंसा जिला वाराणसी, विकास राजभर पुत्र पवन राजभर निवासी ग्राम काकोरी थाना जलालपुर जिला जौनपुर बताया। चोटहिल हुए सभी बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लूट का कुल 8,10,000 रूपया एक लूटी मोबाइल, लूट की घटना मे प्रयुक्त अपाची नीले रंग की मोटरसाइकिल के अलावा मुंगरा बादशाहपुर में दर्ज मुकदमे में वांछित 36 हजार रुपया बरामद किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!