Trending

Jaunpur News : ​झूठ का गिरोह चला रही भाजपा को सत्ता से हटाना है: तूफानी सरोज

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप सपा पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को सपाजनों की मासिक बैठक नीरज पहलवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम जनेश्वर मिश्र के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि आज की तारीख आंदोलन की तारीख है। छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर हम सभी को संकल्पित होने की जरूरत है झूठ का गिरोह चला रही है। भाजपा को सत्ता से हटाना है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनानी है। पीडीए के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर बैठक कर समाज विरोधी सरकार को लेकर लोगों को जागरूक करें। अध्यक्षीय संबोधन में नीरज पहलवान ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जीवन के अंतिम सांस तक आंदोलितरत रहे हम सभी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।
इस अवसर पर सुरेश यादव, भगवती सरोज, प्रमोद गौड़, आरती महाजन, गुड्डू चौहान, सुभाष यादव, शमशेर बहादुर, अखिलेश सरोज, सुरेश गुप्ता, संजय मौर्या, आजाद कुरैशी, एजाज अहमद, डॉ विनोद के साथ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!