Trending

Jaunpur News : ​केराकत में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

टीम संचार सेतु

कुसरना में हुई चैन स्नैचिंग के अन्तरजनपदीय अभियुक्त के पैर में लगी गोली
अन्धेरे का फायदा उठाकर एक अभियुक्त हुआ फरार, दो अन्य गिरफ्तार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस से बदमाशों की बीती रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय शातिर लुटेरे के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर कब्जे से एक चोरी की बाइक, एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, एक मोबाइल व लूट का 4.400 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया।
विदित हो कि पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात मिली सूचना पर कुसरना में चैन स्नैचिंग की घटना के अभियुक्त को पूरनपुर मजार के पास नहर पुलिया के चौराहे के पास रोकने का प्रयास किया गया। बदमाश रुके नहीं और पुलिस से घिरा देखकर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षा के लिये पुलिस द्वारा गोली चलाने पर बदमाश चन्द्रदीप पटेल पुत्र शिवालाल पटेल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी के बायें पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर सीएचसी केराकत भेजवाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मौके से लवकुश पाल पुत्र जयहिन्दर पाल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। पुलिस मुठभेड़ में घायल चन्द्रदीप पटेल द्वारा पूछताछ में बताया कि उक्त लूट की चैन हम लोगों ने किशन ज्वेलर्स कांशीराम आवास शिवपुर पर बेचा था जिसके आधार पर व मोबाइल नम्बर लोकेशन के आधार पर संजय सेठ निवासी थानागद्दी थाना केराकत को गिरफ्तार कर लूट में चोरी गयी चैन को 20 हजार रुपये में खरीदने व चैन को गला देने की बात स्वीकार करते हुए गली हुई सोने की चैन एक बटन के आकार का सोना वजन 4.400 ग्राम बरामद किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!