शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार एवं लियो द्वारा बुधवार को प्रात: लायंस क्लब स्टार के अध्यक्ष अरुण पांडेय के अहाता में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। संस्थाध्यक्ष अरुण पांडेय ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन मे अत्यंत उपयोगी हैं। इससे वातावरण शुद्ध होती है। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि, अध्यक्ष अरुण पांडेय, रविकांत जायसवाल, मनोज पांडेय, मनीष श्रीवास्तव, लियो अध्यक्ष शुभम मोदनवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News : लायन्स क्लब शाहगंज स्टार ने किया पौधरोपण
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق