शाहगंज, जौनपुर। पब्लिक इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्र सम्मान समारोह हुआ जहां 10वीं और 12वीं की परीक्षा में क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ईको वैरियर ट्रस्ट संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी धीरज सिंह रहे जिन्होंने हाईस्कूल मे प्रथम स्थान पाने वाले प्रींस गौड, द्वितीय स्थान पर रहे दिवाकर प्रजापति को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दें सम्मानित किया।
वहीं विशिष्ट अतिथि शबनम रिजवी ने तृतीय स्थान पाने वाली छात्रा अमिशा को पुस्तक और मेडल देकर सम्मानित किया। इंटर कालेज में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा शिवाली को विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक हेड कांस्टेबल सुशील सिंह ने बुक और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रशांत जायसवाल ने द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा शिवाली यादव को सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक नितेश मिश्रा ने तृतीय स्थान पाने वाली छात्रा अंजली को बुक और मेंडल देकर सम्मानित किया।संस्थापक श्री मिश्रा ने सभी प्रतिभाशाली छात्रों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि जब छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक रुप से सराहा जाता है, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे अन्य छात्र भी प्रेरित होकर बेहतर प्रदर्शन की ओर अग्रसर होते हैं। इस दौरान ट्रैफिक हेड कांस्टेबल सुशील सिंह ने भी छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुये उनसे सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की अपील किया।
प्रधानाचार्य आशीष मौर्य ने सभी आगंतुकों व आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश राय ने किया।
सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। समारोह के माध्यम से न केवल मेधावियों को प्रोत्साहन मिला बल्कि शिक्षा व अनुशासन के महत्व का भी संदेश समाज में पहुंचा। इस अवसर पर अध्यापक संजय, सुनील कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, राम साहब, राजेश, राम केवल, नीरज यादव, डेविड यादव, राहुल गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
إرسال تعليق