Jaunpur News : ​सीबीएसई क्लस्टर 5 कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

सुजानगंज, सी0बी0एस0ई बोर्ड नई दिल्ली द्वारा क्लस्टर 5 पूर्वी उत्तर प्रदेश कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह जे0पी0 इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज में किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि विवेक सिंह क्षेत्राधिकारी बदलापुर ने फीता काटकर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उक्त कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कबड्डी हम सबके पारंपरिक खेलों में अपनी अग्रणी भूमिका रखती है। इस खेल के माध्यम से बच्चों का शारीरिक विकास तथा आपस में सद्भाव एवं भाईचारे का विकास होता है। इसके पहले विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय सिंह सीबीएसई ऑब्जर्वर, विक्रांत सिंह टेक्निकल डेलीगेट, लाल बिहारी तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य, प्रेमशंकर तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य ने भी उक्त अवसर पर अपने विचार प्रकट किये। इस प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 30 जिलों के 70 से अधिक विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई तक आयोजित होगी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि हमें अनुशासन में रहकर इन खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। इन खेलों के अनुशासन से ही बच्चे अपने जीवन को अनुशासित बनाते हैं। अतिथियों का स्वागत एवं आभार विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सभी टीमों के कोच एवं रेफरी तथा प्रभाकरमणि तिवारी, नागेंद्र शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, पी0पी0 मिश्रा, सचिन चौरसिया, शिल्पा सिंह, नसीम बानो सहित सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم