Trending

Jaunpur News : ​घनश्याम जायसवाल चुने गये शाहगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की ऐतिहासिक संस्था श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव 2025-26 के लिए रविवार को गांधीनगर कलेक्टरगंज हुआ। इस मौके पर घनश्याम जायसवाल को रामलीला समिति शाहगंज का अध्यक्ष चुना गया जिनकी देख—रेख में कई वर्षों से रामलीला होता आ रहा है। श्री जायसवाल रामजी की सेवा में हमेशा लगे रहते हैं। फिलहाल इनके कार्यकाल में समिति और ऊंचाइयां प्राप्त करेगी। लोगों को बधाइयां देने का ताता लगा हुआ है। अध्यक्ष चुनने के उपरांत वहां पर उपस्थित संरक्षक मंडल ने माल्यार्पण करके घनश्याम जायसवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप वर्मा एडवोकेट, सचिन वर्मा एडवोकेट, धीरज पाटिल, शिंपू अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, श्रीराम गुप्ता, उमेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, कालीचरन, चेतन सोनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!