Jaunpur News : ​प्रमुख पति ने जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शिवरिहा गांव में सपा विधायक मुंगराबादशाहपुर ने आरोप लगाया गया था कि विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से इस गांव की 23 सौ मीटर सड़क का बिना निर्माण कार्य हुए ही 26.43 लाख रुपए निकाल लिए गए थे। इसके बाद ग्रामीण सौरभ यादव, रिंकू यादव, दीपक मिश्र, मल्कू यादव, रविन्द्र याद समेत अन्य ग्रामीण अनशन पर बैठ गए थे। ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क का विशेष मरम्मत कार्य हो और ऐसा भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। इसके बाद निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अवर अभियंता अमित सिंह और प्रमुखपति श्रीप्रकाश शुक्ल मौके पर पहुंचे। अवर अभियंता अमित सिंह ने कहा कि कल से इस सड़क का कार्य प्रारंभ हो जाएगा और खुद यह मेरी देख—रेख में संपन्न होगा। उन्होंने ग्रामीणों को यह बात लिखित दी। प्रमुखपति श्रीप्रकाश शुक्ल ने अपने हाथों से अनशन पर बैठे ग्रामीणों को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post