Trending

Jaunpur News : ​गोस्वामी तुलसी दास व मुंशी प्रेमचन्द जयन्ती पर संगोष्ठी आयोजित

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी विभाग एवं आईक्यूएसी द्वारा गोस्वामी तुलसीदास एवं मुंशी प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शंभू राम ने किया। इस मौके पर हिन्दी विभाग अध्यक्ष डॉ. सुधा सिंह ने कहा कि उक्त दोनों साहित्यकारों ने साहित्य को समाज से जोड़ा है। उन्होंने छात्रों को श्री रामचरितमानस का अध्ययन करने के लिये प्रेरित करते हुये कहा कि इससे उनमें संयम, पुरुषार्थ, मानवता और सद्भावना आएगी। डॉ. रमेश चन्द्र सोनी ने तुलसीदास को भक्ति काल के राम काव्य धारा का कवि बताया और प्रेमचंद को यथार्थवादी लेखक बताया। उन्होंने प्रेमचंद के पत्रकारिता कार्य का भी उल्लेख किया। साथ ही बताया कि उन्होंने 'हंस' और 'जागरण' पत्रिका का संपादन किया। मुख्य वक्ता श्याम सुंदर दास ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने समाज को नई दिशा दी और उनके ग्रंथ विश्व पटल पर सद्भाव और नैतिकता का संचार करते हैं। डॉ. रागिनी राय ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और मुंशी प्रेमचंद ने अपने उपन्यासों के माध्यम से तत्कालीन समाज का चित्रण किया। महाविद्यालय प्रबंधक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि दोनों साहित्यकारों ने समाज सुधारक कार्य किया। डॉ. मधु पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!