Trending

Jaunpur News : ​स्पर्शाघात से मां-पुत्र की हुई मौत पर जगदीश राय शोकाकुल

टीम संचार सेतु

सरैंया पहुंचकर की आर्थिक मदद, सरकार से दिलाने का दिया आश्वासन
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के सरैंया गांव में गत दिवस विद्युत स्पर्शाघात से हुई मां-बेटों की मौत पर स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय आगे आये। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये परिवार की आर्थिक मदद किया। इतना ही नहीं, सरकार व विद्युत विभाग से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। वहीं ग्राम प्रधान जयहिन्द यादव ने कहा कि इस परिवार के लिये मैं पूरी तरह से खड़ा हूं। जब भी मुझे किसी प्रकार की आवाज दी जायेगी, मैं तैयार रहूंगा। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ सपा नेता मेवा लाल यादव, दिनेश यादव फौजी, उत्तरगावां प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव, जनता यादव सदस्य जिला पंचायत, किरतापुर प्रधान प्रतिनिधि गौरव यादव, जेपी यादव, सपा नेता राजनाथ यादव, संदीप यादव, वीरू यादव, प्रमोद जायसवाल, लालू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!