Trending

Jaunpur News : ​अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत के वित्तीय वर्ष 2025-26 के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस मौके पर पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजना एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के समय सारणी एवं शासनादेश के मुख्य बिन्दुओं के सम्बन्ध में चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के सभी शिक्षण संस्थाऐ समय सारणी में दिये गये समय के अनुसार छात्रवृत्ति से सम्बन्धित सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण करेंगे।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जनपद की सभी शिक्षण संस्थाएं अपने स्तर से यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी पात्र छात्रों के आवेदन पत्र त्रुटिरहित ढंग से भरे जायेंगे। बच्चों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने हेतु शिक्षण संस्था स्तर पर व्यवस्था की जाय। जो संस्थाएं छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने में लापरवाही करेगी, उनके मान्यता प्रत्यहरण पर विचार किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण/नोडल अधिकारी एवं जनपद की समस्त राजकीय शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!