Trending

Jaunpur News : ​प्रमोद श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने दी भावभीनी विदाई

टीम संचार सेतु

डीएम, सीडीओ, सीएमओ सहित तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी विदाई
जौनपुर। आरआरके प्रमोद श्रीवास्तव के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, मंत्री राजीव श्रीवास्तव, पूर्व कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव, प्रमोद यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने प्रमोद श्रीवास्तव के कार्यशैली, व्यवहार कुशलता सहित अन्य अनुभवों को साझा किया। वहीं जिलाधिकारी ने श्री श्रीवास्तव के कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें और उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना किया। साथ ही संबंधित की निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इनके समस्त देयकों का भुगतान कर दिया जाय। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, पवन मार्य, सुनील सिंह, राजेश यादव, पुष्पा श्रीवास्तव, विमला सिंह, कुसुम यादव, अमरीन फातमा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!