Jaunpur News : ​अभिभावकों से सम्पर्क करके नामांकन में करें वृद्धि: बीएसए

जौनपुर। सुजानगंज ब्लाक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दारुनपुर में बुधवार को बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने ब्लॉकस्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली, नामांकन मेला का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। विद्यालय में नामांकन के साथ-साथ पौधारोपण व स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया। रैली में बच्चे स्कूल चलो अभियान सम्बन्धी नारों-स्लोगन की तख्ती-बैनर लिए चल रहे थे। बच्चों ने रैली के दौरान नारा लगाया कि हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा। हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे जैसे अन्य जागरूकता संबंधी नारा था। बीएसए ने कहा कि समस्त स्टाफ गांव में जाकर अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन में वृद्धि करें।बच्चों का नामांकन व उपस्थित शत प्रतिशत सुनिश्चित करें।
बीएसए के आलावा सभी बीईओ और शिक्षकों ने रैली के माध्यम से घर-घर जाकर अभिभावकों को उनके बच्चों के नामांकन व शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरित किया। बीएसए ने फार्म भरकर नामांकन किया और बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया। नामांकित बच्चों को पुस्तक व कापी-पेन भी दिया। झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधा लगाया।
डा. पटेल ने कहा कि स्कूल चलो अभियान, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण, ये तीनों ही शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण अभियान हैं। बीईओ सुजानगंज डॉ. किरन पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि इन अभियानों के माध्यम से छात्रों को न केवल शिक्षा और स्वच्छता के महत्व को समझने में मदद मिलती है। बल्कि वह् एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर सभी एआरपी, प्रभारी प्रधानाध्यापक शेर बहादुर मौर्य, विद्यालय के  समस्त स्टाफ, समस्त नोडल संकुल, शिक्षक प्रतिनिधि अजय सिंह, चन्द्र प्रकाश तिवारी, प्रभाकर शुक्ल, राजीव मणि त्रिपाठी, अशोक तिवारी, विनोद पाल, सन्तोष दुबे, ओम प्रकाश चौरसिया, अमित उपाध्याय, दिनेश प्रताप सिंह, रोहित सिंह, अरुण मिश्र, अखिलेश उपाध्याय, राज बहादुर, शेखर मिश्रा, रामलली, शीला पाल, मीना गुप्ता, किरन यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन चन्दन सिंह ने किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم