(एम0 ए0 अंसारी)
जौनपुर। आनंद विहार से रक्सौल को जाने वाली 14016 सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5:36 से विलंब सुल्तानपुर में लगभग 6:30 बजे से पहुंची। उसके बाद जब सद्भावना एक्सप्रेस सुल्तानपुर से चलने को हुई तो इंजन में तकनीकी खराबी के चलते लगभग 2 घंटे बाद 8:20 चलाई जा सकी। जिसके चलते जौनपुर सिटी पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री जिन्हें वाराणसी या आगे तक की यात्रा करनी थी हलकान और परेशान रहे।
ऐसे में यात्रीगण अपने मोबाइल में बार-बार चेक करते नजर आए कि सद्भावना एक्सप्रेस सुल्तानपुर से चली की नहीं।

Post a Comment