Trending

Jaunpur News : ​वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की हुई मौत एवं दो घायल

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेलवार रोड स्थित सखवट (भगत सिंह चौराहे) के पास एक वाहन ने दो बाइक सवार को रौंदा जिसके चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई तथा दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार करन पांडेय पुत्र संजय पांडेय निवासी कुशमौल तथा आयुश पांडेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी कुशमौल थाना सुजानगंज वृहस्पतिवार दोपहर को अपने घर से दो पहिया वाहन से किसी कार्य हेतु सुजानगंज की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में एक भगत सिंह चौराहे के पास एक वाहन की चपेट में आने से करन पांडेय की तुरंत मौत हो गई तथा आयुश को गंभीर चोटें आईं जिसकी सूचना स्थानीय द्वारा प्रशासन को दी गयी।
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर अंत परिक्षण के लिए भेज दिया तथा घायल आयुश को डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं दूसरा बाइक सवार सत्येंद्र सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी सिकरारा भी इस अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए थे जिनको भी गम्भीर चोटें आई थीं जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य सुजानगंज द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा छोटे लाल पांडेय की तहरीर पर अज्ञात के नाम सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!