Trending

Jaunpur News : ​बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ने वादा किया पूरा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य हरिशंकर सिंह एडवोकेट ने गत दिवस कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ जौनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में संघ अध्यक्ष घनश्याम सिंह और महामंत्री मनोज मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए 70 हजार रूपये की पुस्तक संघ को देने की घोषणा दिया जो संघ को उपलब्ध करा दिया गया। बताते चलें कि जब हरिशंकर जी बार काउंसिल के चेयरमैन थे तो इन्होंने अधिवक्ता के मेडिकल क्लेम 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया था। निरन्तर अपने अथक प्रयास से अधिवक्ता के मरने के बाद सहायता राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया था। यही नहीं, अधिवक्ता हित के लिए तमाम योजनाओं को लागू करवाया। इसी क्रम में वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि भविष्य में अधिवक्ता को पेंशन व जूनियर अधिवक्ता को स्टैपिन सहित अन्य सुविधा देने के बारे में हम लोग प्रयास कर रहे हैं। पुस्तक प्राप्त करने के बाद संघ की तरफ से हरिशंकर सिंह को आभार व्यक्त किया गया। आभार व्यक्त करने वालों में पूर्व महामंत्री ओम प्रकाश सिंह एडवोकेट, वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, सजल विश्वकर्मा एडवोकेट, विशाल विश्वकर्मा, सुधांशु जी सहित तमाम अधिवक्ता प्रमुख रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!