Trending

Jaunpur News : ​देश भर में लाखों लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं: डा. क्षितिज शर्मा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा डायबिटीज (मधुमेह) शिविर का आयोजन हुआ जहां मधुमेह से पीड़ित लोगों को इस बीमारी के प्रबंधन और शिक्षा के बारे में जानकारी और सहायता प्रदान की गई। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, आहार, व्यायाम और रक्त शर्करा के स्तर की निगरानी के बारे में सिखाया गया है। इस मौके पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एनके सिन्हा ने डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे। जैसे स्वस्थ संतुलित आहार लें। नियमित व्यायाम या परिश्रम करें। पर्याप्त नींद 7 से 8 घंटे लें और तनावपूर्ण स्थितियों से बचें। यदि आपके डॉक्टर ने आपको दवाएं निर्धारित की हैं तो उन्हें समय पर लें। अपने डॉक्टर से नियमित रूप से जांच करवाएं और उनकी सलाह का पालन करें।
इसी क्रम में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि देश भर में लाखों लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 77 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, इसलिये किसी भी तरह से डायबिटीज को रोकना महत्वपूर्ण है। यदि डायबिटीज का उचित प्रबंधन नहीं किया जाता है तो इससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, किडनी की बीमारी, तंत्रिका क्षति और दृष्टि हानि जैसी गम्भीर समस्याएं हो सकती हैं। यदि डायबिटीज को समय रहते कंट्रोल कर लिया गया तो इससे स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलेगी। डॉ वीएस उपाध्याय ने डायबिटीज रोग के लक्षणों बताते हुए कहा कि प्यास में वृद्धि (पॉलीडिप्सिया) और मुंह सूखना, जल्दी पेशाब आना, थकान, धुंधली दृष्टि, अस्पष्टीकृत वजन घटना, आपके हाथ या पैर में सुन्नपन या झुनझुनी होना, घाव का देर से ठीक होना, बार-बार त्वचा या योनि में यीस्ट संक्रमण होना। इसके पहले संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। अन्त में डॉ संदीप मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर दिनेश टण्डन, माया टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, राजेश राज गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, डॉ अजीत कपूर, डॉ मदन मोहन वर्मा, अरूण त्रिपाठी, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शकील अहमद, मनोज चतुर्वेदी, शर्मिंला सिन्हा, सोमेश्वर केसरवानी, गोपी चन्द्र साहू, शत्रुघ्न मौर्य, संजय श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, संदीप गुप्ता, अश्वनी बैंकर, शिवानन्द अग्रहरी, आरपी सिंह, लखन श्रीवास्तव, मदन गोपाल, अनिल गुप्ता, योगेश साहू, रंजीत सिंह, संजय सिंघानिया, रितेश साहू, अनिल वर्मा, सुशील अग्रहरी, वीरेंद्र मौर्य, ममता उपाध्याय, गीता गुप्ता, मधु चतुर्वेदी, मिदहत फात्मा, हेमा श्रीवास्तव, अल्का गुप्ता, रविन्द्र कौर, कल्पना, संगीता गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!