Trending

Jaunpur News : ​सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

टीम संचार सेतु

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज-शाहगंज मार्ग के लोहिन्दा चौराहे के समीप शनिवार को अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि पीछे बैठा मृतक के मामा का लड़का बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर बस चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल को सीएचसी भेजा गया जहाँ डॉक्टर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव निवासी दलित बस्ती के लाल बहादुर उर्फ लल्लू का छोटा पुत्र 19 वर्षीय शनि गौतम अपने मामा के लड़के सिकरारा थाना क्षेत्र विक्रम निवासी गुलजारगंज के साथ 17 जून को तय अपनी बड़ी बहन सीमा की शादी का कार्ड लेकर शनिवार लगभग साढ़े 11 बजे दहेज में देने हेतु खरीदी गई नई बाइक से शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। जैसे ही वह प्रयागराज-शाहगंज मार्ग के लोहिन्दा चौराहे के समीप पहुँचा तभी सुजानगंज की तरफ से तेज़ रफ़्तार से आ रही प्राइवेट बस सामने से जोरदार टक्कर मार दी। ऐसे में बाइक बस के नीचे घुस गई। आस—पास के लोग इकट्ठा होते तब तक बाइक चालक शनि गौतम की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि विक्रम बुरी तरह घायल हो गया। मौके से बस चालक फरार हो गया।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित पांडेय घटनास्थल पर पहुँचकर घायल विक्रम को सीएचसी भेजवाया व मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर फरार चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर खोजबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी। वहीं घटना की सूचना पर परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। शनी की मां सुशीला रोते—रोते बेसुध हो गई। पिता, बड़ा भाई दीवान, बड़ी बहन सीमा, छोटी बहन सुषमा का रो—रो कर बुरा हाल है।घटना के बाद पूरे बस्ती में मातम छा गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!