Trending

Jaunpur News : ​पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने महिला को पीटा, मुकदमा दर्ज

टीम संचार सेतु

सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज मुरारपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला को मनबढ़ों ने मारपीट करके अधमरा कर दिया गया। महिला के भाई की तहरीर पर जलालपुर थाना पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत नाजुक बतायी गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के मकरा गांव निवासी सूरज चौहान हौज मुरारपुर गांव में अपने जीजा प्रदीप के यहां रहता है। सोमवार को जलालपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते उसकी बहन अनारा देवी को बीती रात मारपीट करके अधमरा कर दिये हैं। उसे उपचार हेतु शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर गांव के ही राजकुमार, जितेन्द्र, भानू और विकास के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!