Trending

Jaunpur News : ​ई-रिक्शा से टकराने के बाद ट्रेलर की चपेट में आये बाइक सवार

टीम संचार सेतु

चाचा—भतीजा की हुई मौत, एक अन्य घायल, हालत चिन्ताजनक
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर स्थित गोसाईपुर गांव के पास मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के काजी बाजार गांव निवासी अमला यादव (55), उनका भतीजा मोहित यादव (25) और पड़ोसी शालू अंसारी (22) मोटरसाइकिल से कोटवार बाजार जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे पतहना मोड़ के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ई-रिक्शा से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के चलते बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। उसी समय पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया।
हादसे में अमला और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शालू अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया जहां समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। वहीं ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!