Trending

Jaunpur News : ​भगवान को लगाया गया कढ़ी-भात, माल पुआ एवं शाही खीर का भोग

टीम संचार सेतु

जौनपुर। भगवान श्री जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र जी का षोडश उपचार पूजन मुख्य यजमान हरदेव सिंह, नीलम सिंह, रोहन सिंह, तुषित गुप्ता, देव दीक्षित-प्रियांशी दीक्षित ने संयुक्त रूप से डा. रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में सम्पन्न किया। भगवान को कढ़ी-भात, माल पुआ, मौसमी सब्ज़ी, शाही खीर का भोग लगाया गया। भक्तों ने भगवान विग्रह की आरती उतारी। तत्पश्चात् विशाल कढ़ी-भात भंडारे का आरंभ किया गया। रथयात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह, महामंत्री शिवशंकर साहू, संयोजक राजेश गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, महेश जायसवाल, दयाशंकर निगम, आशीष यादव, मनोज मिश्रा, राजन, शैलेन्द्र मिश्रा, स्वयं यादव, संतोष साहू, जगदीश सेठ, संजय गुप्ता सीए, आशुतोष मिश्र, अनिल गणेश अस्थाना सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भगवान के भक्तों को कढ़ी भात का प्रसाद ग्रहण कराया। इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, डा. एमएम वर्मा, देव दीपावली के अध्यक्ष निशाकांत द्विवेदी, आशीष गुप्त, रवीन्द्र अग्रहरि, प्रदीप सिंह, अतुल सिंह, गणेश साहू, मोहन वैश्य, डॉ वीएस उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, मनीषदेव मंगल, मोती लाल यादव, संतोष वत्स, डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, जयकृष्ण साहू, दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह, विष्णु सहाय, विपिन अग्रवाल, डा. विकास रस्तोगी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में रथयात्रा के सम्पूर्ण आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्टी संतोष गुप्ता ने सभी के प्रति आभार किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!