Trending

Jaunpur News : ​दुर्गा पूजा महासमिति ने रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर किया वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के तत्वावधान में पूर्व परम्पराओं के दृष्टिगत विश्व रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए ब्लड बैंक पर आयोजित हुआ। उक्त अवसर पर महासमिति के पदाधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्यों व इष्ट-मित्रों द्वारा 41 यूनिट रक्त का दान किया गया। उक्त अवसर पर सभी रक्तदाताओं वीर योद्धाओं को श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक राधेकृष्ण ओझा एवं विशिष्ट सदस्य पूर्व अध्यक्ष मोती लाल यादव, विजय सिंह बागी व अनिल अस्थाना द्वारा संयुक्त रूप से अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष मनीष देव ने कहा कि आपके द्वारा किया गया एक यूनिट ब्लड का दान 4 व्यक्तियों के जीवन को जीवन दान दे सकता है। रक्तदान महादान है।
इस अवसर पर महासमिति के विशिष्ट सदस्य अनिल साहू के साथ अन्य प्रबन्धकारिणी के सदस्य रामरतन विश्वकर्मा, रत्नेश सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, राजन अग्रहरि, आशीष त्रिपाठी, संदीप जायसवाल, रत्न मौर्य, उदय मौर्य, कृष्ण कुमार, रानी अग्रहरि, प्रीति सिन्हा, रोहित सिन्हा, लालता सोनकर, विष्णु गुप्ता सहित तमाम उपस्थित रहे। शिविर में नवदुर्गा शिव मंदिर ट्रस्ट, देव दीपावली समिति एवं लायन्स क्लब जौनपुर सूरज का भरपूर सहयोग रहा। सहयोगी संगठन के सदस्य अमित गुप्ता, अजय गुप्ता, संतोष साहू, विकास साहू, अमित साहू, प्रिन्स तनेजा, यश गुप्ता, कृष्ण कुमार आदि ने भी रक्तदान किया। अन्त में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महासचिव मनीष गुप्ता ने कहा कि समाज की आवश्यकता व जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए समय-समय पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!