Trending

Jaunpur News : ​ग्राम प्रधान ने आशा चयन में लगाया अनियमितता का आरोप

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत कम्मरपुर गांव में आशा कार्यकर्ती के चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान अनुजा सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में आशा का चयन बिना ग्राम सभा के प्रस्ताव और प्रक्रिया के चोरी-छिपे तरीके से किया गया है जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। प्रधान अनुजा सिंह का आरोप है कि इस चयन प्रक्रिया में ग्राम पंचायत से कोई न प्रस्ताव पारित हुआ और न ही किसी प्रकार की सूचना दी गई। इसके बावजूद चयन किया जाना शासन की पारदर्शिता और प्रक्रिया का उल्लंघन है। इस मामले को लेकर प्रधान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में चिकित्सा अधीक्षक डा. विक्रान्त गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आशा चयन की प्रक्रिया वर्षों पूर्व हुई थी जिसके सन्दर्भ में अब शिकायत प्राप्त हुई है, प्रकरण में जांचोपरान्त आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!