Trending

Jaunpur News : ​लोन पर ली बाइक, ऋण अदायगी पर दे रहा धमकी

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के लौंदा गांव में लोन पर बाइक लेने वाला युवक कम्पनी कर्मचारियों को धमकी दे रहा है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी शिवम तिवारी पुत्र सुनील तिवारी बजाज आटो क्रेडिट से ऋण लेकर बाइक ले रखी है परन्तु वह बाइक को लोन नहीं अदा कर रहा है। कम्पनी कर्मचारियों द्वारा ऋण की किस्त मांगने पर शिवम उनके साथ गाली—गलौज कर धमकी देता है। मामले में बजाज आटो क्रेडिट के एक्जीक्यूटिव मैनेजर बृजेश सिंह ने थाने पर लिखित तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने कहा कि कम्पनी के प्रबंधक द्वारा दी तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!