Trending

Jaunpur News : ​रामपुर पुलिस ने अपहरण करने वाले को किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

रामपुर, जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक के नेतृत्व में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित नामजद/वांछित अभियुक्त विमलेश गौतम उर्फ विपिन गौतम पुत्र राजकुमार गौतम निवासी सैदीपुर थाना रामपुर को देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित/वारन्टी के दौरान सरौना हाइवे रोड पुलिया के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान संबंधित न्यायालय किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुरेश सिंह, उ0नि0 पंचरतन, म0का0 मनीषा, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!