मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंघई पुलिस चौकी के अंतर्गत बभनियांव बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस बूथ का मुख्य उद्देश्य है कि गांव के लोग बिना किसी रोक-टोक के साथ अपनी समस्याओं को बता सके जिससे निर्धारित समय पर उनका काम हो सके। अंत में उन्होंने पुलिस बल को निर्देश जारी किया कि पुलिस का नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए जिससे निर्भिक होकर लोग अपनी बात को कह सके। इस अवसर पर प्रधानपति राणा प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष विनोद अंचल, चौकी प्रभारी जंघई निखिलेश तिवारी, मुन्नी लाल कनौजिया, रविन्द्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे।
Jaunpur News : बभनियांव पुलिस बूथ का सीओ प्रतिमा वर्मा ने किया उद्घाटन
June 02, 2025
