Trending

Jaunpur News : जमीनी विवाद के चलते दर्जन भर लोगों का शान्ति भंग में हुआ चालान

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बरबसपुर सहावें गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट के दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में ले मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बरबसपुर सहावें गांव में सोमवार को दो पक्षों में टीनशेड रखने को लेकर महिला पुरुष आपस में भिड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से शीतला प्रसाद पुत्र श्रीनाथ, सावित्री देवी पत्नी शीतला प्रसाद, वन्दना यादव, रेशमा यादव पुत्रीगण शीतला प्रसाद, आशा देवी पत्नी राम अलग, शिवम यादव पुत्र कृष्ण चंद्र, अर्जुन यादव पुत्र राजपत यादव, सत्यम यादव पुत्र श्रीनाथ, मन्ना देवी पत्नी अर्जुन यादव, विनिता पत्नी रविन्द्र, मनीषा पत्नी महेंद्र यादव, प्रिया पुत्री रविन्द्र यादव को कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र व उपनिरीक्षक अजय सिंह ने हमराहियों संग गिरफ्तार कर सभी को शांति भंग की धारा में चालान भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!