Trending

Jaunpur News : ​वार्षिक नि:शुल्क नेत्र व दन्त चिकित्सा शिविर 4 को

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था शेख बदरुद्दीन आज़मी मेमोरियल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वार्षिक नि:शुल्क नेत्र व दन्त चिकित्सा के शिविर का आयोजन 4 जून दिन बुधवार समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया है। उक्त जानकारी सिटी नर्सिंग होम की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सैय्यदा हुमेरा बानो वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने पत्रकार वार्ता में दी। साथ ही शिविर के आयोजक व संस्था के प्रमुख डॉ शेख़ मोहम्मद तारिक़ ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह से नि:शुल्क होगा जिसमें नेत्र व दन्त चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे व मरीज़ों को उचित परामर्श देंगे एवं साथ दवा बिलकुल निशुल्क होगी। शिविर सिटी नर्सिंग होम डॉ हुमेरा टॉवर डॉक्टर्स कॉलोनी आज़मी नगर शाहगंज में लगेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!