Trending

Jaunpur News : ​जन—जन तक पहुंचायें योग: क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी

टीम संचार सेतु

जौनपुर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां सम्भव ढंग से की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा आयोजित योग सप्ताह के तृतीय दिवस पर लोहिया पार्क स्थित परिसर में चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया जिन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर योग एक स्वीकृति आध्यात्मिक चिकित्सा और साधना पद्धति है जिसके सैद्धांतिक और क्रियात्मक पक्षों का नियमित और निरन्तर अभ्यास करके हर व्यक्ति अपने मनोदैहिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बना सकता है।
कार्यक्रम संयोजक/क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ कमल ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य है, इसलिये पूरी धरा को योग के साथ वृक्षों से भी आच्छादित करने की आवश्यकता है। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और योग प्रशिक्षक अरविन्द कुमार द्वारा योग के क्रियात्मक एवं सैद्धांतिक पक्षों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शशिभूषण यादव, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रहरि, शरद कुमार, दीपक श्रीवास्तव, डा विमल कुमार, डा सुजीत श्रीवास्तव, डा स्तुति साहनी, डा अनिल सिंह, योग प्रशिक्षक कुलदीप योगी, डा हेमंत कुमार, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, इंद्रभान मौर्य, प्रियंका राजपूत, विकास यादव, त्रियंबकम मिश्रा, क्षमा सिंह, रजनी साहू, क्षमा सिंह, सुप्रिया, अनीता, प्रभात कुमार, साधना मौर्य, विरेन्द्र यादव, राजन सिंह, रजनी साहू, सुप्रिया, एसके यादव, नन्द लाल, बीरा यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!