Trending

Jaunpur News : प्राचीन शिव मन्दिर में रखे दानपात्र तोड़कर रूपये चोरी

टीम संचार सेतु

चौकियां धाम, जौनपुर। विशेषरपुर—चौकियां धाम—शाहगंज सड़क मार्ग के बगल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर से बीती रात चोर मंदिर में रखे दानपात्र तोड़कर चोर रूपये निकाल ले गये। वहीं मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को पुलिस जांच पड़ताल के लिये ले गयी। जानकारी के अनुसार उक्त प्राचीन शिव मंदिर में रखे दानपात्र तोड़कर रूपये बीती रात चोर निकाल लिये। यह देख शिवधाम कालोनीवासियों ने पुलिस को सूचना देते हुये बताया कि सुबह—शाम से लेकर देर रात तक शराबियों एवं नशेड़ियों का जमावड़ा मन्दिर के अगल—बगल लगा रहता है। मदिरापान सहित अन्य प्रकार के मादक पदार्थों के साथ नशा धूम्रपान का सेवन करते रहते हैं। मन्दिर के बगल में स्थित शिव धाम कालोनीवासियों आना—जाना इसी मार्ग से होने से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार की सुबह जब स्थानीय लोगों को मन्दिर में दानपात्र तोड़कर पैसे गायब होने की सूचना मिली तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को लेकर जांच—पड़ताल में जुट गयी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!